फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पत्नी- तुमने कैसे जाना मैं खुबसूरत होती जा रही हूं, पति ने दिया गजब का जवाब

Wed, 13 Sep 2023 03:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी और काम के अधिक दवाब के कारण लोगों के चेहरे से मुस्कान गायब होती चली जा रही है। सेहतमंद रहने के लिए जितना जरूरी अच्छा खान-पान होता है उतना ही जरुरी होता है खुल कर हंसना। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि हम हर दिन कम से कम 5 मिनट तो जरूर खुलकर हंसे। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से आपको अच्छी नींद भी मिलती है। सोशल मीडिया पर हर रोज नए-नए जोक्स वायरल होते रहते हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे ही मजेदार जोक्स जो हंसने में आपकी मदद करेंगे...

एक महिला के पास फोन आया -
आपका बेटा हमारे पास है, 25000 लेकर आओ...!
महिला - मैं पुलिस को फोन करती हूं...!
फोन करने वाला - हम पुलिस ही बोल रहे हैं,
आपके बेटे का अपहरण नहीं, चालान हुआ है...!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- डार्लिंग तुम खुबसूरत होती जा रही हो,
पत्नी किचन से- तुमने कैसे जाना?
पति- तुम्हें देखकर तो अब रोटियां भी जलने लगी हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
व्हाट्सएप पर लड़की के रिप्लाई ना देने से आहत एक लड़के ने लिखा -
यूं ना किसी से दिल से खेलो...
रिप्लाई नहीं देना है तो फोन बेच कर रेडियो ले लो...!

Hindi Chutkule: अध्यापिका- ये गधा क्यों लेकर आए हो? छात्र ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
राम- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
राम- (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार देवता वाली फीलिंग आ रही है...

Jokes: क्लास में आते ही लड़के ने कहा कुछ ऐसा कि लड़कियां बेहोश हो गईं, पढ़िए वायरल जोक्स

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ रही थीं
कंडक्टर- अरे क्यों लड़ रही हो,
जो उम्र में सबसे बड़ी है वो बैठ जाए
फिर क्या, पूरे रास्ते दोनों खड़ी ही रहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें