Hindi Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) और चुटकुलों (Chutkule) की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...
पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपये दिए थे, वो भी मैंने ही गायब किए थे
पत्नी- कोई बात नहीं, मैंने आपको माफ किया
पति- तेरी कीमती साड़ियां भी मैंने ही चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था,
अब आप आराम से मर जाइए...!