फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पति से पत्नी- जरा किचन से चीनी लेते आना, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

Fri, 07 Mar 2025 11:25 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले हमारी जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट लाते हैं। हंसने-हंसाने और मुस्कुराने से मन तरोताजा होता है। आपको हंसाने और खुश रखने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल जोक्स।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले हमारी जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट लाते हैं। हंसने-हंसाने और मुस्कुराने से मन तरोताजा होता है। आपको हंसाने और खुश रखने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल जोक्स। 

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी- ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पत्नी- जरा किचन से चीनी लेते आना,
संता- यहां तो कहीं चीनी दिख नहीं रही है,
पत्नी- तुम तो हो ही कामचोर, एक काम ढंग से नहीं कर सकते,
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए में पहले ही ले आई थी.
अब पति सोच रहा है कि उसकी गलती कहां थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
इंटरव्यू में बॉस ने पूछा- क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है? 
लड़का- हां 
बॉस- कुछ बोल के दिखाओ 
लड़का- डूगना लागान डेना पडेगा बुवन! 
बॉस- बॉस बेहोश...

Comedy Jokes: साली- आई लव यू का आविष्कार किस देश में हुआ? जीजा का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
चिंटू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
चिंटू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...!
चिंटू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
चिंटू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!

Latest Jokes: लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? लड़की का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक महिला सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे उठकर मेकअप कर रही थी।
तभी पति की भी आँख खुल गई।
पति- पगला गयी हो क्या? सुबह सुबह मेकअप...
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है, फेस लॉक लगा दिया था, और अब वह मुझे पहचान नहीं रहा है...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें