Funny Hindi Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....
पत्नी (पति से)- मैं काम कर करके थक जाती हूं
पति- एक काम वाली बाई रख लेते हैं
पत्नी- नहीं कोई जरुरत नहीं है
पति- क्यों?
पत्नी- मैं तुम्हारी आदतों को अच्छी तरह से जानती हूं
भूल गए पहले मैं भी तो कामवाली बाई ही थी........
पत्नी रूठकर पति से कहती है- तुम मेरा जरा भी ध्यान नहीं रखते
पति- अरे एक तुम ही तो हो जो मेरे इस घर को स्वर्ग बना सकती हो
पत्नी- सचमुच डार्लिंग, वो कैसे?
पति- मायके जाकर......