फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: टीचर- सभी बच्चें अपना-अपना नाम और पंसद बताओं? लड़की का नाम जानकर उड़ जाएंगे होश

Fri, 20 Jun 2025 11:02 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......


टीचर- सभीं बच्चें अपना-अपना नाम और पंसद बताओं?
पहला लड़का- हमारा नाम छोटू है और हमें ईमरती पंसद है
दूसरा लड़का- हमारा नाम गोलू है और हमका भी ईमरती पंसद है
तीसरा लड़का- हमारा नाम पप्पू है, हमका भी ईमरती पंसद है
टीचर- अरे वाह, सबकी पंसद एक है
टीचर- लड़की तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की- हमारा नाम ईमरती है
टीचर बेहोश.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
राजू (अपने पापा से)- आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली?
पापा- उसके गाल का छोटा सा तिल
राजू- कमाल है, इतनी छोटी सी चीज के लिए इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली.......

गोलू- तुझे कैसी बीवी चाहिए?
भोलू- चांद जैसी
गोलू- चांद जैसी मतलब?
भोलू- जो रात को आए और सुबह होते ही चली जाए.....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- सुनते हो क्या, आज दुकान नहीं जाना?
पति- काहे की दुकान सबकुछ बेकार है
पत्नी- ऐसा क्या हुआ?
पति- जब मैं छोटा था, तो कई लड़कियों मुझे हग करती थीं
पत्नी- तो अब क्या हुआ?
पति- जब आज में कई लड़कियों को हग करना चाहता हूं, तो कोई करने ही नहीं देती
जमाना कितना मतलबी हो गया है.....


Comedy Jokes: दुख-दर्द बांटने को लेकर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड से कही ऐसी बात, पढ़कर जोर-जोर से हंसेंगे आप

4 of 5
चटपटे चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- न्यूटन का नियम बताओ?
पप्पू- सर पूरी लाइन तो याद नहीं, लास्ट का याद है
टीचर- चलो लास्ट का ही सुनाओ
पप्पू- और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं
टीचर बेहोश......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : FREE
एक आदमी भागता हुआ पुलिस के पास पहुंचा और बोला,
मेरे दोस्त के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया...
पुलिस- क्या हुआ तुम्हारे दोस्त के साथ?
आदमी- वो मेरी बीवी के साथ भाग गया......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें