फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: जब बीवी ने चलाया अपना दिमाग, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

Sat, 07 Jun 2025 08:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi, Chutkule: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Jokes: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पत्नी दर्द से कराहते हुए- सुनो... मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है,
शायद हार्ट अटैक आया है, जल्दी से एंबुलेंस बुलवाओ ना...!
पति (जल्दी-जल्दी में)- ठीक है फोन करता हूं, जरा अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ...!
पत्नी- चलो रहने दो, अभी रुक जाओ पहले से ठीक लग रहा है।
कल क्लीनिक पर जाकर दिखा लेंगे...!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति- सुनो, रात भर मोबाइल चार्जिंग पर मत लगाना, बैटरी फट जाएगी.
पत्नी- आप चिंता ना करें मैं बैटरी निकाल कर चार्जिंग पर लगाऊंगी.
पति की बात सुनकर पतिदेव के दिमाग की बत्ती ही उड़ गई ।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है...!
पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने...!
पत्नी- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में...!
पति बेहोश...!

Hindi Jokes: पत्नी- ऐसे क्या देख रहे हो जी? पति ने दिया पलट कर गजब का जवाब

4 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
संजू बैंक में पैसे जमा करवाने गया...!
कैशियर- आपके सारे नोट नकली हैं...
संजू - तुम्हें क्या फर्क पड़ता है जमा तो मेरे अकाउंट में ही होने हैं ना...!


Desi Chutkule: एक आदमी ने पड़ोसन से कही ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पप्पू सुबह-सुबह अखबार पढ़ रहा था, जिसमें एक जगह लिखा था- 'पत्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'!
यह पढ़कर पति का सिर चकरा गया...
फिर उसने दोबारा पढ़ा तो समझ आया, लिखा था - 'पन्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें