फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पति से पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे? फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 25 Mar 2023 04:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: माना जाता है कि सेहतमंद रहने के लिए तनावमुक्त रहना बहुत जरूरी है। तनाव को कम करने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो हमेशा स्वस्थ रहेंगे। 

जूठे बरतनों के ढेर से घबराकर महिला बोली- हे ईश्वर! म्हारो तो किस्मत ही फूट गई...

यह अलादीन का जादुई चिराग पुरुषों को ही क्यों मिलता है, किसी महिला को क्यों नहीं मिलता?

कोई जिन्न होता जो हमारा भी हाथ बंटा दिया करता।

महिला की यह पुकार सुन ईश्वर स्वयं प्रकट हुए और बोले-नियम के अनुसार एक महिला को एक बार में एक ही जिन्न मिल सकता है।

और हमारा रिकॉर्ड कहता है तुम्हारी शादी हो गयी है।

तुम्हें तुम्हारा जिन्न मिल चुका है।

उसे अभी-अभी तुमने सब्जी मंडी भेजा है, रास्ते में टेलर से तुम्हारी साड़ी लेते हुए,

मकान मालिक को किराया देते हुए, तुम्हारे लिए झंडु बाम लाएगा, और फिर काम पर जाएगा।

वो मिनी जिन्न अर्थात पति थोड़ा टाइम खाऊ है, मगर चिराग वाले जिन्न से ज्यादा उपयोगी और टिकाऊ है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे? 
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है।
पत्नी- क्या गलतफहमी? 
पति- यही, कि मैं सो रहा था।
तब से वाकई में पति की नींद गायब है।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- क्या तुम्हें पता है कि गाने में इतनी ताकत होती है कि पानी भी गरम हो जाता है
पत्नी- हां हां जरूर, क्यों नहीं जानती
अब तुम यही सोच लो अगर तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो फिर पानी क्यों नहीं

Hindi Jokes: दूल्हा- क्या अब मैं घूंघट उठाकर चेहरा देख लूं? दुल्हन ने दिया झन्नाटेदार जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मरने से पहले ससूर ने अपने दमाद से बोला -
मैं जा रहा हूं, अब हम स्वर्ग में मिलेंगे
बस उसी दिन से दमाद दारू पीने लगा,
कुल मिलाकर दुनिया के सारे बुरे काम करने लगा...
कुछ भी हो जाए, स्वर्ग नहीं जाना है...
मतलब नहीं जाना है

Viral Jokes: देवर और भाभी की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से?
गर्लफ्रेंड- मॉल गई थी बेबी, शॉपिंग करने।
बॉयफ्रेंड- अच्छा जानू, क्या-क्या लिया?
गर्लफ्रेंड- बेबी, एक हेयर बैंड और 45 सेल्फी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें