फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पति- तुम बदली-बदली सी लग रही हो, पत्नी ने दिया मजेदार जवाब

Wed, 12 Oct 2022 03:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: हंसना-हंसाना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आपकी सेहत के लिए हंसी इतनी जरूरी है कि इसके फायदे जानने के बाद आप हर वक्त हंसने का बहाना खोजेंगे। हंसने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है जिससे आपका ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है। इससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

रोहन और मोहन बात कर रहे थे...
रोहन - मेरा बॉस सबको परेशान करता था.
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में 
चुपके से एक चॉकलेट रख दी और एक पर्ची
डाल दी।
पर्ची में लिखा था - 'जानू दोनों तुम ही खाना,
उस पागल को मत देना।' आज बॉस लंगड़ाते
हुए ऑफिस आया था, चेहरा इतना सूजा हुआ
था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था। 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
करवा चौथ के दिन
पति- तुम बदली-बदली सी लग रही हो
पत्नी- हां सिर्फ आज के लिए

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू अपने दोस्त मोनू को ज्ञान बांट रहा था,
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो,
आंखें बंद करो....
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है 
इसलिए अगले साल इसे फिर पढ़ेंगे...  

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू - बेकार ही कहते हैं लोग कि पत्नियां अपनी गलती नहीं मानती हैं, मेरी वाली तो रोज मानती है...!
गप्पू - अच्छा, क्या बोलती है...?
पप्पू - कहती है, गलती हो गई तुमसे शादी करके...!

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू- सर मेरी बीवी 4-5 दिनों के लिए मेरे साथ कहीं घूमने जाना चाहती है, छुट्टी चाहिए.
बॉस - नहीं मिलेगी.
सोनू - थैंक्यू सर, मैं जानता था मुसीबत में आप ही मेरे काम आएंगे... 

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू ने शादी के लिये अपने बॉस की लड़की का हाथ मांग लिया,
बॉस ने नाराज होते हुये बोला - 
नालायक अपनी औकात देखी है, जितनी तुझे सैलेरी मिलती है, उतने पैसो में तो मेरी बेटी के लिये टॉयलेट पेपर भी नहीं आयेगा।
गोलू बोला- अच्छा, अगर आपकी लड़की इतनी बार टॉयलेट जाती है, तो फिर शादी की बात अब रहने ही दो।

Very Funny Jokes: चांद पर जा रहा था संता, फिर आधे रास्ते से ही वापस लौट आया, जानिए मजेदार वजह

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ने रात को 2 बजे नींद से उठाकर पूछा...
पत्नी - बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने 
पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति - 98...पर पूछ क्यों रही हो?
पत्नी - अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया
मुझे?
सन्नाटा...छा गया!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें