फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पति- शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे? पत्नी ने दिया गजब का जवाब

Wed, 08 Feb 2023 04:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना एक बड़ी चुनौती है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 
सदमे में पति
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने पूछा बंता से- बंता भईया जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं ?
बंता बोला- कुछ भी कह लो भईया जब उसे सुनाई ही नहीं देता।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक महिला अपनी सहेली से- मुझे अपने पति पर शक है,
वो छिप-छिपकर किसी से मिलते हैं।
सहेली- तो अब क्या करेगी तू...
महिला- कल ही उनके पीछे अपना बॉयफ्रेंड लगाती हूं...

Jokes in Hindi: जीजा-साली के हंसाने वाले मजेदार चुटकुले, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर-आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरुरत है,
ये लो नींद की गोलियां
पत्नी-उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर
डॉक्टर- ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है...

आज के मजेदार जोक्स: माइंड और मूड फ्रेश करने के लिए पढ़ें ये वायरल जोक्स और चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद देहाती लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला...
बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...
भगवान- बगल में हनुमान मंदिर है, वहीं जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ
माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें