फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: बैंक लूटने के बाद डाकू ने कही ऐसी बात, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 17 Jul 2023 05:52 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock

Hindi Funny Jokes: आजकल का जीवन भागमभाग हो गई है। ऐसे माहौल में इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपके मन की उदासी दूर रहती है और मन सकारात्मक सोचता है। हंसने के लिए आपको किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

बैंक लूटने के बाद...
डाकू- तुमने मुझे देखा
बैंक मैनेजर- हां...
डाकू ने क्लर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा...
आदमी- नहीं, लेकिन मेरी पत्नी ने देखा है, ये कह रही है पुलिस को भी बताएगी!

 

विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार पप्पू को अकबर के सैनिकों ने पकड़ लिया और दरबार में लेके गये...
अकबर- कौन हो तुम??
पप्पू- महाराज मैं पप्पू हूं...
अकबर- इतनी रात को हमारे महल में क्या कर रहे थे??
पप्पू- कुछ..कुछ नहीं महाराज (घबराते हुए)
अकबर- सैनिकों, इसे ले जाओ और बंदी बना दो...
पप्पू- महाराज रहम करो, मुझे बंदी मत बनाओ मुझे बंदा ही रहने दो।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सेल्समेन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या?
सोनू- "नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड़ प्यार नहीं करते हैं! 
आज पाउडर लगा देंगे तो कल परफ्यूम मांगेगा.”
सेल्समेन बेहोश !!!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था...
पति- तुम ब्यूटी पार्लर में 4000 का कबाड़ा करके आती हो, उसका क्या?
पत्नी- वो तो मैं तुम्हें सुंदर दिखूं इसलिए...
पति- पगली... मैं भी तो इसलिए पीता हूं कि तू मुझे सुंदर लगे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दो मच्छर स्टडी कर रहे थे
पहला मच्छर- मैं तो आगे चलकर डॉक्टर बनूंगा।
दूसरा मच्छर- मैं तो आगे चलकर इंजीनियर बनूंगा..
इतने में आंटी ने मॉर्टिन जला दी
दोनों मच्छर बोले- बुढ़िया ने सारा करियर खराब कर दिया..
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें