फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: बाप से बेटा- पापा से साढ़ू का रिश्ता क्या होता है, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

Tue, 07 Apr 2026 06:27 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बाप बेटा जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes:  सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। हंसी आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी।
पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बेटा बाप से- पापा से साढ़ू का रिश्ता क्या होता है
बाप- बेटा जब दो आदमी एक ही कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढ़ू कहलाते हैं...
तभी वहां मम्मी आ गई
फिर क्या है तब से मम्मी गुस्से से लाल हैं....और पापा डर के मारे पीले' हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं, कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो।
दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं, सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा...!!!

Funny Jokes: पत्नी- देखो मौसम कितना हसीन है, पति का जवाब सुनते ही कर दी धुनाई

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पहला दोस्त- क्या कर रहे हो भाई?
दूसरा दोस्त- खा रहा हूं भाई...!
पहला दोस्त- अकेले-अकेले...?
दूसरा दोस्त- अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले...!

Jokes in Hindi: जीजा से साली- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें