फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: जीजा से साली- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 07 Apr 2026 06:14 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को हंसना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
हिंदी जोक्स - फोटो : AI
Jokes in Hindi: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पुलिस वाला- तुम्हारे सभी कागजात ठीक हैं, लेकिन चालान बनता है 2000 रुपये का...
पप्पू- पर चालान किस चीज का...?
पुलिस वाला- तुमने सारे कागजात संभाल कर पॉलिथीन में रखे हुए हैं और पॉलिथीन बैन है...!!!
 
विज्ञापन

2 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
साली- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ।
जीजा- थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए।
साली- जीजाजी मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो दीदी रखकर गई है।
जीजा बेहोश...
 
विज्ञापन

3 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
टीचर- आज मैं Noun पढ़ाऊंगी!  पप्पू तुम खड़े हो जाओ...
पप्पू- जी मैडम...
टीचर- लड़की सबसे हंस के बात करती है, इसमें लड़की क्या है?
पप्पू- जी लड़की बिगड़ी हुई है, सबसे सेटिंग करना चाहती है। 

Funny Jokes: पत्नी- देखो मौसम कितना हसीन है, पति का जवाब सुनते ही कर दी धुनाई

4 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
मरीज- मुझे अपनी आंखों के सामने धब्बे से दिखाई देते हैं। 
डॉक्टर- क्या नये चश्मे से कोई फायदा नहीं हुआ? 
मरीज- हां हुआ है न, अब वो धब्बे ज्यादा साफ दिखाई देते हैं।

New Jokes: जज- क्या सबूत है कि जब एक्सीडेंट हुआ तब तुम कार तेज नहीं चला रहे थे, राजू ने दिया गजब का जवाब
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- कटने ही तो जा रहा है कौन सा, स्कूल जा रहा है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें