फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: बेटा- पापा से साढ़ू का रिश्ता क्या होता है, बाप ने दिया मजेदार जवाब

Thu, 25 May 2023 04:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
Majedar Chutkule in Hindi: हर किसी के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो हमेशा स्वस्थ रहते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

गोलू- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much" 
महिला- तू चिंटू बोल रहा है न? 
गोलू- अरे वाह, मेरी आवाज से ही पहचान लिया... 
महिला- तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न 
गोलू- चौंककर हां, बिलकुल सही 
महिला- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है? 
गोलू- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गई है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू 
महिला- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 
गोलू- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है।
तू घर आ फिर बताती हूं तुझे...
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : iStock
बाप- बेटा जब दो आदमी एक ही कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढ़ू कहलाते हैं...
तभी वहां मम्मी आ गई
बस फिर क्या है तब से मम्मी गुस्से से 'लाल' हैं....और पापा डर के मारे 'पीले'
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : iStock
पप्पू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती। 
एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला- 
पंडित जी कोई उपाय बताएं मेरी शादी नहीं हो रही, हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।
 

4 of 5
Jokes - फोटो : iStock
संता एक बैंक में गया और बोला- मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है! 
बैंक मैनेजर- किसके साथ? 
संता- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो।
बैंक मैनेजर (गार्ड से)- धक्के मारकर बाहर निकालो इसको। 

Hindi Jokes: जीजा-साली की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : iStock

एक आदमी घर बैठा DVD देख रहा था, तभी वो जोर-जोर से चीखने लगा... 
नहीं... नहीं... घोड़े पर से मत उतर... पागल मत उतर.. ये एक चाल है, यहां जाल बिछा है। कुत्ते की मौत मरेगा बेवकूफ।
पत्नी (किचन से)- कौन सी फिल्म देख रहे हो।
आदमी- हमारी शादी की DVD
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें