फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: चाय को लेकर देवर ने भाभी से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 03 Jul 2025 05:14 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......

भाभी- चाय बनाऊं
देवर- हां ठीक है
भाभी- अदरक वाली
देवर- हां
भाभी- पुदीना डालू?
देवर- हां ठीक है
भाभी- तुलसी भी सेहत के लिए अच्छी होती है
देवर (झुंझलाकर)- एक काम करो आप राई और जीरा डालकर
तड़का भी लगा दो.......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
साली साहिबा ने एक्स-रे करवाया
जीजा जी- एक्सरे में तुम्हारी हड्डी टूटी हुई है
साली साहिबा- चलो भगवान का शुक्र है कि एक्सरे में ही हड्डी टूटी है
सच में टूटी होती तो काफी खर्चा हो जाता
साली साहिबा की बात सुनकर जीजा जी ने सिर पीट लिया.....
विज्ञापन

3 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पति- अगर तुम्हें मेरे अफेयर का पता चले तो 
पत्नी- हाहाहा 
पति- हंसी क्यों 
पत्नी- क्योंकि जिसको मच्छर तक भाव नहीं देते, उसको कोई लड़की क्या भाव देगी

पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा...

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू (सुरेश से)- पत्नी और सूर्य में क्या समानता है? 
सुरेश- इन दोनों को ही आप घूरकर नहीं देख सकते......
 

Jokes In Hindi: पुलिस- तू अपने आप ही क्यों बैठ गया? चोर का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
बैंक लूटने के बाद
डाकू- तुमने मुझे देखा 
कलर्क- हां 
डाकू ने कलर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा 
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है, साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी...


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें