Hindi Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिदंगी में इंसान को हर दिन नई चुनौतियों और मुश्किलों को सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से मन परेशना रहता है और इंसान तनाव में। इस तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। हंसने से आप अपने तनाव को दूर कर सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
पत्नी को उदास देखकर पति ने पूछा- तुम इतनी उदास क्यों लग रही हो, गुमसुम बैठी हो...
क्या सोच रही हो?
पत्नी बोली- नहीं ऐसी कोई बात नहीं है, बस कुछ दिनों से मुझे यह चिंता सता रही है कि
आखिर क्या कसर रह गई है मेरी 'कोशिशों' में, जो शादी के इतने सालों बाद भी तुम मुस्कुरा लेते हो...!