फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड और शॉपिंग, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स

Wed, 04 Jan 2023 05:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: अगर आप सुबह और शाम हंसते रहते हैं, तो आपके जीवन का तनाव दूर होता है। इसके साथ ही दिल और दिमाग तरोताजा रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।

पत्नी ने पानी का गिलास दिया,

तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।

साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?

नालायक है तू नालायक।

पत्नी- अरे आप सुनो तो...

आदमी- तू चुप बैठ।

तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,

अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।

लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।

पत्नी- अरे सुनो तो...

आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।

पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।

सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।

फिर भयानक सन्नाटा।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक सुन्दर लड़की पढाई में कमजोर थी।

हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करती रहती थी।

टीचर-तुम्हारे गणित में इतने कम नम्बर क्यों आये ?

लड़की-आई नहीं थी ना उस दिन।

टीचर-क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थी ?

लड़की-नहीं, वो मेरी बगल वाली लड़की नहीं आई थी !
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा,
खुशी के मारे उछलने लगा।

दोस्त - क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?

लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की है।

दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?

लड़का- मैं बैठा था, वो बोली- उठ ये लेडीज सीट है।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

सरकार ने फरमान जारी किया चालक, पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी... 

यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली- हे भगवान... अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे... 

पति ने एक्टिवा बेच दी

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया। 

लड़की के मां-बाप बोले- "हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है।

पप्पू– “कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे।"

Hindi Jokes: जब पति ने कर दिया पत्नी को टोकने का 'पाप', पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? 

बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे 

पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे? 

बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।

Funny Jokes: साली की बात सुनकर जीजा ने सिर पकड़ लिया, पढ़िए मजेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर - जी 24 घंटे.
आदमी - वो कैसे?
कंडक्टर - देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें