फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: गर्लफ्रेंड- इतना लेट क्यों हो गए? बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Sun, 22 Oct 2023 12:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: अगर आप भी सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। आप दिन में समय निकालकर कभी भी हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन लाते हैं कुछ नए जोक्स और चटपटे चुटकुले। आज भी लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! 
बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . . 
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली - सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...! 
बिट्टू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...! 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं। 
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था। 
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया? 
बॉयफ्रेंड- गालियां
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था...! . 
'पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है, उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं' ये बात सोनू के दिल को छू गई...! 
उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स को याद करते हुए आखिर में एक बीघा जमीन लेकर अरहर बो डाला...!

Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बताओ चांद पर पहला कदम किसने रखा था?
छात्र- नील आर्मस्ट्रोंग ने।
टीचर- दूसरा कदम किसने रखा था?
छात्र- दूसरा भी उसी ने रखा होगा।

Funny Jokes: पप्पू से डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
कपड़ा सिलवाने गई एक खूबसूरत लड़की की कमर का नाप लेने के बाद दर्जी ने कहा
दर्जी- कैसी फीटिंग चाहिए, मैडम?
लड़की- ऐसी की, सालों भर मोबाईल रिचार्ज की टेंशन न हो
दर्जी- आप कहें तो मोबाइल का भी जुगाड़ लगा दूं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें