Hindi Jokes: इंसान के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। हंसने से आप तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। हंसने की वजह दिल की बामिरयों का जोखिम भी कम होता है। अगर आप हंसी नहीं आ रही है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक लड़की बहुत देर से बस स्टॉप पर खड़ी थी...!
पप्पू (लड़की से) - कहां जाना है मैडम आपको...?
लड़की - भैया, गांधी नगर कौन सी बस जाती है...?
पप्पू - 22 नंबर की बस...!
फिर पप्पू वहां से चला गया और एक घंटे बाद फिर आया...!
पप्पू- अरे मैडम, आप अभी तक गई नहीं...?
लड़की- अरे 19 बसें जा चुकी हैं, और दो चली जाएं...!
फिर आएगी 22 नंबर की बस...!