फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: लड़का- क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी? पढ़िए लोटपोट करने वाला जोक्स

Mon, 28 Nov 2022 05:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: अगर आप पूरे जीवन सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आपको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इंसान की सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले लोगों को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार और नए जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप लोटपोट हो जाएंगे। 

वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए 
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –“हैल्लो जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो, “आई लव यू ”। 
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है? 
तो वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। 
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं। 
दुकानदार बेहोश
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी?
लड़की- मैं तो कर लूंगी पर आपका क्या होगा?
लड़का अभी तक कोमा में है।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे।
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
संता- मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए।
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

बंता भाई ये साढ़ू भाई किस रिश्ते को कहते हैं?
संता, बंता की बात को सुनकर जोर जोर से हंसा और बोला 
बंता भईया जब 2 अलग अलग आदमी एक ही कंपनी द्वारा ठग लिये जाते हैं,
तो उन दोनों आदमीयो का रिश्ता साढ़ू भाई का कहलाता हैं। 


Funny Jokes: महिला और लड़के की बात सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
आधी रात को पप्पू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था, 
एक पुलिस वाले ने रोक कर पूछा कहां जा रहे हो? 
पप्पू- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने।
पुलिस वाला- इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे? 
पप्पू- नहीं, साहब बीवी देगी।

 
विज्ञापन

6 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
संता पुरानी एल्बम देखकर बोला- मम्मी ये फोटो में तुम्हारे साथ कौन है? 
मम्मी- ये तेरे पापा हैं। 
संता- तो हम इस गंजे के साथ क्यों रहते हैं? 
संता का जवाब सुनकर मम्मी बेहोश।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू जिस जहाज में बैठा था वो अचानक डूबने लगा।
फिर भी उसे इस बात का कोई फर्क ही नहीं पड़ा था।
वह हंसता ही जा रहा था।
दूसरा यात्री- ओए, हंस क्यों रहे हो?
पप्पू- शुक्र है रिटर्न का टिकट नहीं खरीदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें