Hindi Jokes: हंसना हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना जरूरी है। हंसने से इंसान के चेहरे की चमक बरकरार रहती है और वह हमेशा नौजवान दिखता है। इंसान को नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से आप मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसलिए हमें दिनभर में एक बार समय निकालकर जरूर हंस लेना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
एक बाबा लोगों को प्रवचन दे रहे थे
संत (प्रवचन करते हुए)- जो इस जन्म में पुरुष है वो….
अगले जन्म में भी पुरुष ही होगा और जो…
इस जन्म में स्त्री है वो अगले जन्म में भी स्त्री ही होगी…!
इतने में एक औरत उठ कर जाने लगी….
संत- कहाँ जा रही हो ऐसे उठ कर….?
औरत - जब अगले जन्म में भी रोटियाँ ही बनानी है तो सत्संग सुन कर क्या फायदा….!