फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: बॉस- छुट्टी क्यों चाहिए तुम्हें? कर्मचारी ने दिया धांसू जवाब, पढ़िए ऐसे ही मजेदार चुटकुले

Sun, 25 Sep 2022 04:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Funny Jokes: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ। हंसी आपकी मानसिक तनाव और उससे होने वाली बीमारियों से बचने में मदद करती है। लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप इस भागदौड़ भरी जिंदगी में भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम खुलकर हंसा करें। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। 

मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है? 
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे... अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था। 
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता। हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है!
 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बॉस- छुट्टी क्यों चाहिए तुम्हें?
एम्प्लॉई- सर लेकर देखनी है... कैसी लगती है?

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
भिखारी- क्या बात है साहब पहले आप 100 रुपए देते थे, फिर 50 और अब 25 ...
साहब- पहले मैं कुंवारा था, फिर मेरी शादी हो गई और अब एक बच्चा हो गया है...
भिखारी- वाह साहब वाह..
बहुत अच्छे, इसका मतलब पूरा परिवार मेरे हिस्से के पैसे पर ऐश कर रहा है...
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पुलिस- दरवाजा खटखटाते हुए....दरवाजा खोलो हम पुलिस हैं...
पप्पू- क्यों खोलूं
पुलिस- क्योंकि हमें कुछ बात करनी है...
पप्पू- तुम कितने लोग हो...
पुलिस- हम तीन हैं...
पप्पू- तो आपस में बात कर लो न...मेरे पास टाइम नहीं है...

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी?
पत्नी- बिस्तर पर गिर गई थी
और आंख लग गई थी....

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पप्पू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...
पप्पू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...
पप्पू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...
पप्पू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
टीचर – इस मुहावरे को वाक्य में प्रयोग करके बताओ – “मुंह में पानी आना “….
छात्र- जैसे ही मैंने नल की टोंटी से मुंह लगाकर नल चालू किया –
“मेरे मुंह में पानी आ गया… “.
टीचर – गेट आउट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें