Hindi Jokes: स्वस्थ रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। तनाव से दूर रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
मरीज- पहले से ज्यादा खराब है…
डॉक्टर- दवाई खा ली थी..?
मरीज- खाली नहीं थी भरी हुई थी…
डॉक्टर- मेरा मतलब है दवाई ले ली थी..?
मरीज- जी आप ही से तो ली थी…
डाक्टर- बेवकूफ..!! दवाई पी ली थी..?
मरीज- नहीं जी, दवाई नीली थी…
डॉक्टर- अबे गधे..!! दवाई को पी लिया था..?
मरीज- नहीं जी, पीलिया तो मुझे था…
डॉक्टर- उल्लू के पट्ठे..!! दवाई को खोल के मुंह में रख लिया था..?
मरीज- नहीं आप ही ने तो कहा था कि फ्रिज में रखना…..
डॉक्टर- अबे क्या मार खायेगा..?
मरीज - नहीं दवाई खाऊंगा…
डॉक्टर- निकल भाई, तू पागल कर देगा…
मरीज- जा रहा हूं, फिर कब आऊं..?
डॉक्टर- मरने के बाद…
मरीज- मरने के कितने दिन बाद..?
डॉक्टर बेहोश...