फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: बाप और बेटे की मजेदार बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 19 Jun 2023 07:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes in Hindi: हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर सेहतमंद रहता है। आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो तनाव से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हसंते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.. 

सुरेश की बीवी को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल ले गए...
सुरेश ने नर्स से बोला- बच्चा होने के बाद सीधे मत बताना, 
नर्स- मतलब
सुरेश - लड़का हो तो टमाटर बोलना और लड़की हो तो कहना प्याज हुई है...
इत्तेफाक से सुरेश की बीवी के जुड़वा बच्चे हुए एक लड़का एक लड़की...
नर्स कन्फूयजन में बाहर आकर बोली बधाई हो सलाद हुआ है..
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : iStock
बाप बेटे से- तुम मुझे अपना बाप नहीं बल्कि अपना दोस्त समझो...तुम मुझसे कुछ भी खुलकर कह सकते हो...
बेटा- सुन भाई वो पड़ोस वाले शर्मा की जो बेटी है उसका नंबर दिलवा दे न...
फिर क्या चप्पल टूटने तक जमकर कुटाई हुई...
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

एक बाबा औरतों पर ज्ञान दे रहे थे... 
औरतों के पास यदि अलादीन का चिराग होता तो...
.
.
.
जिन्न या तो मेथी छांट रहा होता या फिर मटर छिल रहा होता...!

 

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पति- शादी से पहले तुम बहुत उपवास रखती थी अब क्या हो गया...?
पत्नी- बहुत नहीं, सिर्फ 16 सोमवार रखती थी...!
पति- फिर अब क्या हुआ...?
पत्नी- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा उपवास से भरोसा ही उठ गया...!

आज के मजेदार जोक्स: संता- दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है? बंता ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
टीचर-आज मैं क्विज प्रतियोगिता कर रही हूं  सभी बच्चे जल्दी-जल्दी जबाब देना
टीचर- बताओं मधुमक्खी हमें क्या देती है
बच्चा- शहद
टीचर- पतली बकरी क्या देती है
बच्चा- दूध...
टीचर और मोटी भैंस हमें क्या देती है
बच्चा- होमवर्क
दे थप्पड़...दे थप्पड़...दे थप्पड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें