फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पुलिस- इतनी रात को कहां जा रहे हो? आदमी ने दिया गजब का जवाब

Tue, 03 Jun 2025 02:34 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: आज के दौर की व्यस्त और तनावभरी जिंदगी में हंसना-हंसाना भी काफी मुश्किल काम हो गया है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए हमें कुछ समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : FREE
Funny Hindi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे मजेदार जोक्स और चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

आधी रात को एक आदमी शराब पीकर सड़क पर जा रहा था
तभी एक पुलिस वाले ने उसे रोक कर पूछा- कहां जा रहे हो?
आदमी- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने
पुलिस वाला- इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे?
आदमी- नहीं साहब, मेरी बीवी देगी.... 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी सब्जी लेने में इतना मोलभाव कर रही थी कि पति परेशान हो गया
पति- मेहरबानी करके जल्दी खरीदो, ऑफिस के लिए लेट हो रहा हूं
पत्नी- तुम बीच में मत बोलो, जल्दी-जल्दी के कारण ही तुम जैसा पति मिला है मुझे
अब सब्जी के मामले में जल्दी नहीं करूंगी......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू (मिंटू से)- देख यार जुआ नहीं खेलते
यह ऐसी आदत है कि इसमें आज जीतेंगे तो कल हारेंगे
परसों जीतेंगे, तो उससे अगले दिन हार जाएंगे
मिंटू- बस यार मैं समझ गया,
आगे से मैं एक दिन छोड़कर एक दिन जुआ खेला करूंगा......


Hindi Jokes: खाना खाने बैठे पति ने अपनी पत्नी से कही ऐसी बात, पढ़कर उड़ जाएंगे होश

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पिता- बेटा तुम ऑपरेशन कराने से पहले ही क्यों भाग गए?
बेटा- नर्स बार-बार कह रही थी, डरो मत कुछ नहीं होगा हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा
ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है
पिता- तो इसमें डरने की क्या बात है? सही तो कह रही थी
बेटा- पापा ये वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर (मरीज से)- शराब पीना बंद किया या नहीं? 
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो ही पी लेता हूं 
डॉक्टर- बहुत बढ़िया और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं? 
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें