अगर आपको लगता है कि हंसी सिर्फ टाइम पास होती है, तो जरा दो मिनट रुकिए। रोजमर्रा की भागदौड़, काम का प्रेशर, रिश्तों की उलझन और जिंदगी की टेंशन के बीच अगर कोई चीज बिना साइड इफेक्ट के राहत देती है तो वो है जोक्स और चुटकुले। एक अच्छा चुटकुला न सिर्फ चेहरे पर मुस्कान लाता है, बल्कि मन का बोझ भी हल्का कर देता है। यही वजह है कि चाहे सुबह की चाय हो या दोस्तों की महफिल, बिना हंसी-मजाक के सब अधूरा सा लगता है।
तो अगर आपका मूड ऑफ है, दिमाग ओवरलोड है या बस यूं ही कुछ हल्का-फुल्का पढ़कर रिलैक्स करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आगे आने वाले जोक्स ऐसे हैं, जो आपको जोरदार ठहाके लगाने पर मजबूर कर देंगे। तैयार हो जाइए हंसते-हंसते पेट पकड़ने के लिए, क्योंकि अब शुरू होने वाला है हंसी का ऐसा दौर, जिसमें उदासी को एंट्री ही नहीं मिलेगी।
एक आदमी एक लड़के से पूछता है
तुम्हारा इस लड़के से क्या रिश्ता है?
लड़का: अंकल जी हमारा बहुत दूर का रिश्ता है।
अंकल: फिर भी तुम्हारा क्या रिश्ता है?
लड़का: अंकल जी, वो मेरा सगा भाई है।
अंकल: तो तुम इसे दूर का रिश्ता क्यों बता रहे हो भाई?
लड़का: क्योंकि मेरे और इसे बीच में 6 भाई और है।