फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: कर्मचारी- सर बारिश हो रही है, क्या ऑफिस आना है? बॉस की बात सुनकर तुरंत पहुंचा दफ्तर

Wed, 20 Jul 2022 07:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Chutkule: बीमारियों से बचने के लिए सबसे ज्यादा जरूरत है हंसने और मुस्कुराने की। हंसने से हमारे भीतर पॉजिटिविटी आने के साथ इम्युनिटी भी बढ़ती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि हंसने से हमारा स्वास्थ ठीक रहता है। अगर आप मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो नियमित रूप से हंसा करिए। हम आपको हंसाने के लिए जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। 

पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा। 
पत्नी- क्या हुआ जी...?
पति- आज हमारे ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई और सारे लोग मर गए। 
पत्नी- तो आप कैसे बचे...?
पति- मैं सिगरेट पीने बाहर गया हुआ था। 
पत्नी- चलो शुक्र है भगवान का। 
थोड़ी देर में ही टीवी पर खबर आने लगी कि सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। 
पत्नी गुस्से में - ना जाने तुम्हारी ये सिगरेट की आदत कब छूटेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
कर्मचारी- सर बहुत बारिश हो रही है, क्या आज ऑफिस आना है?
बॉस- खुद ही सोच लो किससे दिनभर बेइज्जती करानी है... मुझसे या पत्नी से?
कर्मचारी- ठीक है सर... मैं आ रहा हूं।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मरीज- मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती,
सोने के बाद नींद नहीं आती काम करूं तो थक जाता हूं। 
डॉक्टर- बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो,
सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे। 

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक बार सोनू ट्रेन में सफर कर रहा था। 
ट्रेन में बहुत भीड़ होने की वजह से वो एक गंजे आदमी के गोद में बैठ गया। 
आदमी (गुस्से में) - हां, हां! मेरे सिर पर आकर बैठा जा। 
सोनू - नहीं, अंकल मैं यहीं ठीक हूं,
वहां से फिसल कर गिरने का डर है। 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
टीचर बच्चों का ग्रुप फोटो दिखाकर बोली- जब तुम बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे, 
ये रहा गोलू जो अमेरिका चला गया, ये रहा सोनू जो लंदन चला गया और ये रहा संता जो यहीं का यहीं रह गया। 
ये बात सुनकर संता बोला- और ये रही हमारी मैडम जिनका देहांत हो गया। 


 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक सज्जन आदमी ने एक सात साल की लड़की से पूछा -
तुम्हारे बाल वाकई बहुत सुन्दर हैं...
ये तुम्हे किससे मिले हैं, मम्मी या पापा से...?
लड़की ने बड़े सरल लहजे में उत्तर दिया,
जहां तक मेरा खयाल है, मुझे ये बाल मेरे पापा से मिले हैं, क्योंकि उनके सिर के सारे बाल गायब हैं...!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
गौरव ने अपनी मां से कहा -
मां, आज मैंने एक लड़के की खूब धुनाई की...!
मां ने पूछा - क्यों बेटा...?
गौरव ने कहा - उसके पास मेरा पेन था, वह मांगने पर भी नहीं दे रहा था...!
मां ने कहा - लेकिन बेटा, तुम तो अपना पेन घर पर ही भूल गए थे...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें