फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: पति-पत्नी के बीच हुई ये मजेदार बातें पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए वायरल जोक्स

Mon, 30 Jan 2023 07:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Chutkule: अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव से बचे रहते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

संता एक सिनेमा हॉल के सामने खड़ा था तभी एक आदमी स्कूटर से आया और पूछ बैठा....
आदमी- भाईसाहब, स्कूटर स्टैंड कहां है ?
संता- भाईसाहब, पहले आप अपना नाम बताइए ?
आदमी- रमेश
संता- आपके माता-पिता क्या करते हैं ?
आदमी- क्यों ? भाईसाहब जल्दी बता दीजिए नहीं तो देर हो जाएगी और पिक्चर शुरू हो जाएगी।
संता- तो जल्दी बता दो माता-पिता क्या करते हैं ?
आदमी- मेरी मां डॉक्टर है और पिता जी इंजीनियर हैं। अब बता दीजिए।
संता- आपके नाम कोई जमीन जायदाद है ?
आदमी- जी भाईसाहब, गांव में मेरे नाम पर कुछ जमीन है। प्लीज भाईसाहब अब तो बता दीजिए स्कूटर का स्टैंड कहां है ?
संता- आखिरी सवाल, तुम पढ़े लिखे हो ?
आदमी- जी हांं मैं मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा हूं। अब जल्दी से बता दीजिए।
संता- भाईसाहब, देखिए आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि इतनी अच्छी है, आपके माता-पिता दोनों उच्च शिक्षित हैं, आप खुद भी इतने पढ़े लिखे हैं, पर मुझे अफसोस है कि आप इतनी-सी बात नहीं जानते की स्कूटर का स्टैंड उसके नीचे लगता है।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या? 
पति- नहीं फेंक दो, क्या दान करना.. 
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे.. 
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी. 
फिर हुई पति की जोरदार कुटाई।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बस स्टैंड पर खड़ी पड़ोस की लड़की से फिल्मी स्टाइल में पप्पू बोला... 
पप्पू- प...प...प...प्रिया...तेरी आंखों में मुझे मेरी पत्नी नजर आ रही है... 
लड़की- थप्पड़ लगाकर बोली...सूरत देखी है? 
पप्पू- नहीं, बस एक बार अहमदाबाद तक गया हूं।
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू और गप्पू दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे।
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
पप्पू- मैडम फिर आप कहोगे नकल मारी है, इसीलिए।
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता की शादी एक नर्स से हो गयी,
बंता- संता, कैसी कट रही है..?
संता- पूछ मत यार, जब तक सिस्टर न कहो बोलती ही नहीं...

Funny Jokes: जब मरीज ने दे डाली डॉक्टर को सलाह, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
कारपेंटर- सर, दरवाजा ठीक हो गया
लेबर चार्ज 1000 रुपये
इंजीनियर- अरे, 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है।
कारपेंटर- सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
अस्पताल में नर्स की आंखों में आंखे डालकर रोमांटिक अंदाज में सोनू बोला...
सोनू- आई लव यू, तमुने मेरा दिल चुरा लिया है।
नर्स शर्माकर बोली- चल झूठे दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया है, हमने तो सिर्फ किडनी चुराई है।
सोनू बेहोश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें