Hindi Chutkule: हंसना एक थेरिपी की तरह है। हर दिन हंसने से चिंता और मानसिक तनाव कम होता है। अगर आप नियमित रूप से हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आज कल की भागभागम जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए.....
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने लिखा, हैलो माय डियर, पहचान गए ना?
शाम को मिलो, आई लव यू
दुकानदार- ये क्या मामला है?
वकील साहब- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास कॉलोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे।
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे, इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं दुकानदार के उड़े होश!