फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: संता- यार ये शादी का क्या मतलब होता है? बंता का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 13 Jul 2022 07:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
Latest Jokes: आज कल ज्यादा काम की वजह से लोग हंसी-मजाक करना भूलते जा रहे हैं। लोग हंसने-मुस्कुराने को नजरअंदाज करते हैं हैं। हंसने की वजह से हमारा रक्त संचार सही रहता है जिससे दिल की बीमारियों के होने की संभावना भी काफी कम हो जाती है। इसके साथ ही हम शारीरिक तौर पर भी खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के एक नहीं कई फायदे हैं, इसलिए आज हम आपके लिए बहुत ही मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..

चिंटू- मिंटू मैंने सुना है कि तुम्हारी सगाई हो गई है, बधाई हो तुम्हें
मिंटू- हां पर मैंने सगाई तोड़ दी
चिंटू- क्यों क्या हुआ
मिंटू- सर मैंने उससे पूछा कि तुम्हारा पहले किसी के साथ चक्कर रहा है उसने साफ मना कर दिया
चिंटू- जे तो अच्छी बात थी ना
मिंटू- सर जो किसी और की नहीं हुई बो मेरी क्या होगी
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता- यार ये शादी का क्या मतलब होता है? 
बंता- धूमधाम से खुद की सुपारी देना।
 
विज्ञापन

3 of 8
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay
जब होली के मौके पर पत्नी ने पति से गिफ्ट मांगा...
पत्नी- पिछले साल दिवाली के मौके पर तुमने लोहे की फोल्डिंग खाट गिफ्ट में दी थी
इस साल क्या दे रहे हो
पति- मन ही मन बोला... फोल्डिंग खाट में करेंट

4 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या?
चिंटू के घर वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है।
लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का।
रिश्ता वही, सोच नई।
विज्ञापन

5 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर ने चिंटू से पूछा-
टीचर- चिंटू,  उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर क्या है ?
चिंटू  - सर, पहले वाक्य से पता चलता है कि व्यक्ति कि शादी नहीं हुई है, 
जबकि दूसरे वाक्य से उसके शादी-शुदा होने का पता चलता है।
टीचर अभी तक बेहोश है, 
विज्ञापन

6 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर - पिंटू, 'सांप की दुम पर पैर रखना' मुहावरे का अर्थ बताओ
पिंटू- पत्नी को मायके जाने से रोकना।     
टीचर पिंटू के इतने गहरे ज्ञान से हैरान हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर – संजू यमुना नदी कहां बहती है ?
संजू – जमीन पर
टीचर – नक्शे में बताओं कहां बहती है ?
संजू – नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
टीना ट्रेन में मिंटू से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?
मिंटू - हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो.
टीना - क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं?
मिंटू - हां हां, जरूर।
टीना- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया?
मिंटू - मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें