फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: टीचर- सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ? संता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Mon, 05 Dec 2022 05:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Chutkule: अगर आपको सेहतमंद रहना है, आपके लिए हंसना बहुत जरूरी है। मानसिक तनाव और चिंता से दूर रहना है, तो इंसान को हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। जिस प्रकार सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान की जरूरी होती है। उसी प्रकार से इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो कई बीमारियां आप से दूर रहती हैं। हंसी और चुटकुले इंसान को हंसाने का काम करते हैं। इसीलिए हम मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

संता को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!
संता-  हेलो कौन...?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!
संता (खुश होकर) - कौन हैं आप...?
संता- तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया,
संता- तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता से टीचर: सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ? 
संता: फायदा तो पता नहीं, पर बेइज्जती साल में दो बार हो जाती है।

 
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
पप्पू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
पप्पू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया।
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- बताओ कौन सी ऐसी चीज है, जो खींचने से छोटी होती है...?
पप्पू- सर बीड़ी...
मास्टर जी- नशेड़ी की औलाद,
तू निकल मेरी क्लास से बाहर...


आज के मजेदार जोक्स: लड़की की बात सुनकर डॉक्टर हो गया बेहोश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सास- बहू कहां हो तुम? 
बहू- होटल में हूं, बहुत तेज बहुत भूख लग रही थी है इसलिये यहां खाना खा रही हूं, 
आप कहां हो सासू मां? 
सास- लंगर में... तुम्हारे पीछे लाइन में खड़ी हूं, खीर मेरे लिए भी ले लेना 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा।
पिंटू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है? 
चिंटू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें