फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: टीचर और छात्र की बातें सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Tue, 21 Mar 2023 02:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Chutkule: वर्तमान समय की भागदौड़ वाली जिंदगी में हर कोई इतना व्यस्त हो गया है कि उनके पास हंसने का भी समय नहीं है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो काम के दबाव से होने वाले मानसिक तनाव से बच सकते हैं। इसलिए हम सभी अपने परिजनों के बीच बैठकर कुछ देर जरूर हंसी मजाक करना चाहिए। इससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है और आपका मन प्रसन्न रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक व्यक्ति जो इलेक्शन मे किस्मत आजमा रहा था उसे सिर्फ तीन वोट मिले।
अब उसने सरकार से जेड प्लस की सुरक्षा मांग की,
जिले के डीएम साहब ने उसे समझाते हुए कहा - आप को सिर्फ तीन वोट मिले हैं फिर आप को जेड प्लस सुरक्षा कैसे दी जा सकती है?
वह व्यक्ति बोला - जिस शहर में लोग मेरे इतने खिलाफ हो तो मुझे सुरक्षा मिलनी ही चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- एक औरत एक घंटे मे 50 रोटी बना लेती है, तो तीन औरतें एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी...
बच्चा- एक भी नही, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी...!
बच्चे की बात सुनकर टीचर अभी तक बेहोश है...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock

टप्पू ने पप्पू से पूछा- तू लड़की देखने गया था, क्या लड़की
पसंद नहीं आई? शादी क्यों तोड़ दी?
पप्पू- यार लड़की तो सुंदर थी लेकिन उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड 
नहीं था...
टप्पू- तो?
पप्पू- जो आज तक किसी की न हो सकी, वो मेरी क्या होगी?
मैं तो शादी उसी लड़की से करूंगा जिसका ब्वॉयफ्रेंड हो!

Jokes Hindi: पति और पत्नी की मजेदार बातें सुनकर आपकी कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
नेहा- कल  तुम किटी पार्टी में क्यों नहीं आई?
रोशनी - यार कल मेरी BMW नहीं आई थी।
नेहा - BMW?
रोशनी - Bartan Majne wali (बर्तन माजने वाली)।

Hindi Jokes: बॉयफ्रेंड- तुम रो क्यों रही हो? गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- भारत की सबसे  खतरनाक नदी कौन सी है?
स्टूडेंट- भावना।
टीचर- कैसे?
स्टूडेंट- क्योंकि सब इसमें बह जाते हैं।
टीचर बेहोश!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें