फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: टीचर- अंग्रेजी में सबसे ज्यादा बात करने वाले फूल का नाम बताओ, चिंटू का जवाब सुनकर उड़े होश

Sun, 25 Jan 2026 03:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Chutkule: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Chutkule: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

चिंटू नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था,
इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई
चिंटू बोला- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं।
लड़की- शुक्रिया!
चिंटू- क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं?
लड़की-लजी नहीं, मैं शादीशुदा हूं।
चिंटू- पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं...!
लड़की- आप खुद कह दो वही इस समय आपके बाल काट रहे हैं..!
नाई ने चिंटू को कर दिया गंजा!
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
मास्टर जी- चिंटू, अंग्रेजी में उस फूल का नाम बताओ जो सबसे ज्यादा बात करता हो? 
चिंटू ने झट से जवाब दिया दिया- Tulips 
मास्टर जी – वो कैसे?
चिंटू – क्योंकि उसके टू लिप्स हैं.
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- पिछले साल दिवाली के मौके पर आपने लोहे की फोल्डिंग खाट गिफ्ट में दी थी इस साल दिवाली पर गिफ्ट में क्या देंगे?
पति- मन ही मन बोला (फोल्डिंग खाट में बिजली का करंट)

Jokes in Hindi: पत्नी से पति- दिन भर सोती रहती हो, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
कुछ बच्चे गली में सड़क पर पटाखे जला रहे थे,
अभी एक पटाखे में चिंगारी लगाई ही थी कि सामने से भाभी आती दिखी
सभी बच्चे चिल्लाने लगे,
भाभी पटाखा हैं
भाभी पटाखा हैं
भाभी मुस्कुराई और बोली- नही रे पगलो अब पहले जैसी बात कहां...

Jokes In Hindi: देवर- मैं छत पर जा रहा हूं, भाभी का जवाब पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
चार दोस्त होटल में खाना खाने के बाद बिल देने को लेकर आपस में उलझ पड़े...
आखिर में तय हुआ कि जो होटल का चक्कर लगाकर सबसे पहले आएगा, वो बिल देगा।
मैनेजर ने सीटी बजाई, चारों भाग पड़े...
10 दिन हो गए, बेचारा मैनेजर आज भी उनके आने का इंतजार कर रहा है...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें