फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: संता- तू स्कूल क्यों नहीं जाता? बंता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 16 Oct 2022 06:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Chutkule: आप नियमित रूप से हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तौर पर प्रसन्न रहते हैं। हंसना और मुस्कुराना एक तरह का योग है जिससे मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है। हंसने से चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लाए कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक जगह भागवत कथा चल रही थी। अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई...
'भाई अशोक लखेरा जी, जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचे, सबिता भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही है।
तल्लीनता से भागवत कथा सुन रहे भाई अशोक लखेरा तुरंत उठ खड़े हुए और उठकर घर जाने लगे।
तभी महिलाओं में बैठीं सबिता भाभी चिल्लाईं, 'अरे बैठो-बैठो, राम कथा सुनो। मैंने तो ये बस ये चेक करने के लिए अनांउसमेंट करवाया था कि भागवता कथा ही सुन रहे हो या कहीं और चले गए।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

संता- तू स्कूल क्यों नहीं जाता?
बंता- कई बार गया, वो वापस भगा देते हैं।
संता- क्यों ?
बंता- कहते हैं भाग तेरा क्या काम लड़कियों के स्कूल में।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला...
चिंटू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।
लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।
पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या !!!

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं? 
लड़का- हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो।
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं? 
लड़का- हां हां, जरूर।
लड़की- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया? 
लड़का- मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है।
लड़की- जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है। 


Latest Jokes: जब पप्पू का घर लूटने के लिए पहुंचे डाकू, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : istock
एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा, 
मैडम- तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों? सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए।
मैडम ने एक और सवाल पूछा, 
मैडम- अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे तो तुम क्या करोगे? 
पिंटू बोला मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे। 
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

बीवी- जी, लड़कों का कॉमनसेंस बिलकुल जीरो होता है.
संता- क्यूं?
बीवी- अब देखो ना जेंटस टॉयलेट में लिख कर आएंगे “शालू आई लव यू” अब क्या शालू वहां पढ़ने जाएगी? बेवकूफ लड़के।

Viral Chutkule: संता ने बंता से पूछा- पटाखा और फुलझड़ी का मतलब क्या है? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- जानु, क्या मैं तुम्हारे सपनों
में आती हूं।
पति-बिलकुल नहीं।
पत्नी- क्यों?
पति- मैं हनुमान चालीसा पठकर
सोता हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें