फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी चुटकुले: संता- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़का में क्या अंतर है? बंता का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 22 Jan 2024 02:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
santa banta jokes - फोटो : amar ujala
हिंदी चुटकुले: हर इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसी एक दवा की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अच्छे खान-पान की तरह इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसी की भी जरूरत होती है। अगर हम हंसते रहते हैं, मानसिक तनाव से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक बार पप्पू को अकबर के सैनिकों ने पकड़ लिया और दरबार में लेके गये...
अकबर- कौन हो तुम??
पप्पू- महाराज मैं पप्पू हूं...
अकबर- इतनी रात को हमारे महल में क्या कर रहे थे??
पप्पू- कुछ..कुछ नहीं महाराज (घबराते हुए)
अकबर- सैनिकों, इसे ले जाओ और बंदी बना दो...
पप्पू- महाराज रहम करो, मुझे बंदी मत बनाओ मुझे बंदा ही रहने दो।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने बंता से पूछा शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़का में क्या अंतर है?
बंता- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और
मुंह लटका हो ते लड़का शादीशुदा...!!!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- मेरे पुराने कपड़े डोनेट करूं क्या?
पति- फेंक दे, क्या डोनेट करना !
पत्नी- नहीं जी दुनिया में बहुत सी गरीब, भूखी प्यासी औरतें हैं, कोई भी पहन लेगी !
पति- तेरे नाप के कपड़े जिसको आ जाए वो भूखी प्यासी थोड़ी ही होगी!
पति की इस बात को सुनकर पत्नी ने पति की जमकर धुनाई कर दी...

जोक्स: टीचर- लड़कियां अगर पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं? संता ने दिया मजेदार जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
परीक्षा शुरू होने से पहले चिंटू अपने दोस्त बंटी को ज्ञान दे रहा था... 
अगर परीक्षा में सवाल बहुत कठिन हो तो आंखें बंद करना, 
गहरी सांस लेना और जोर से बोलना- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है, 
इसलिए इसे अगले साल फिर पढ़ूंगा।

Funny Jokes: पप्पू के प्रपोजल का लड़की ने दिया गजब का जवाब, पढ़िए मजेदार जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
वैलेंटाइन के दिन लड़का सुबह ही नहा धो के तैयार हो गया
मां- बेटा कहां जा रहा है
बेटा- अरे मां, आज वैलेंटाइन डे है ना
मां- मतलब तेरी भी गर्लफ्रेंड है ??
बेटा- अरे नहीं मां मैं तो कपल्स पे लाठी चार्ज करने जा रहा हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें