फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी चुटकुले: जब संता के घर पहुंची पुलिस, पढ़िए वायरल जोक्स

Tue, 06 Feb 2024 05:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
हिंदी चुटकुले: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। 

पति- पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
पाप- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
पिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा
पापा- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
संता- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
संता- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
संता- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है

जोक्स: शादी के बाद पति ने पहली बार खाया पत्नी के हाथ का खाना, आगे जो हुआ जानकर छूट जाएगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले।
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।


जोक्स: पति ने बताया अरेंज मैरिज और लव मैरिज में अंतर, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock

बॉस के जोक पर पूरी टीम हंसने लगी लेकिन संता नहीं हंसा।
बॉस- तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या?
संता- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें