फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: संता- चल अब बता जेल को हिंदी में, बंता ने दिया मजेदार जवाब, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Mon, 03 Oct 2022 05:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Chutkule:  अच्छे खान-पान की तरह सेहतमंद रहने के लिए इंसान को हंसने की भी जरूरत होती है। कई बीमारियों की दवा हंसी है। वर्तमान समय की जिंदगी में इंसान के पास इतना समय नहीं है कि वो अपने परिवार के साथ बैठकर हंसी मजाक कर सके। इसलिए इंसान को मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। आप जोक्स और चुटकुल पढ़कर हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

गोलू ने शादी के लिये अपने बॉस की लड़की का हाथ मांग लिया।
बॉस ने नाराज होते हुये बोला 
नालायक अपनी औकात देखी है, जितनी तुझे सैलेरी मिलती है, उतने पैसो में तो मेरी बेटी के लिये टॉयलेट पेपर भी नहीं आयेगा।
गोलू बोला- अच्छा, अगर आपकी लड़की इतनी बार टॉयलेट जाती है, तो फिर शादी की बात अब रहने ही दो।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- चल अब बता जेल को हिंदी में
हवालात क्यों कहते हैं?
बंता- सिम्पल है यार, क्योंकि वहां पर सिर्फ
हवा और लात खाने को मिलती है।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : a
पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा - काश तुम शक्कर होती,
कभी तो मीठा बोलती...
पत्नी- काश तुम अदरक होते, कसम से... जी भर के कूटती...!!!
पत्नी का जवाब सुन कर पति बेहोश

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्प-गप्पू से- पूरी जिंदगी निकली जा रही है इसी इंतजार में,
कभी कोई टीचर मिलेगा तो एक बात उनसे जरूर पूछूंगा।
गप्पू- क्या?
पप्पू- ये साइन थीटा, कॉस थीटा और टैन थीटा का यूज लाइफ में कब और कैसे करना है?

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : Istock
सुरेश अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर रेस्टोरेंट में डिनर कराने गया 
सुरेश- बोलो बेबी… क्या मंगाऊं ? 
गर्लफ्रेंड- मेरे लिए तो पिज्जा मंगा लो और अपने लिए एम्बुलेंस मंगा लो 
सुरेश– अरे एम्बुलेंस क्यों ? 
गर्लफ्रेंड– पीछे देखो तुम्हारी बीवी खड़ी है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक महिला का दामाद बहुत ही काला था 
सास- दामाद जी आप तो 1 महीना यहां रुको दूध, दही खाओ, मौज करो आराम से रहो यहां 
दामाद- अरे वाह सासु मां आज बड़ा प्यार आ रहा है मुझ पे 
सास- अरे प्यार व्यार कुछ नहीं कलमुहे वो हमारी भैंस का बच्चा मर गया, 
कम से कम तुम्हें देख कर दूध तो देती रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
s - फोटो : s

डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
संता- जी, मंदिर चला जाता हूं..
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
संता- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं..
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है..


Chutkule in Hindi: बाप और बेटे की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे मजेदार चुटकुले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें