फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: प्लम्बर और संता की मजेदार बातें कर देंगी लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही जोक्स

Wed, 05 Oct 2022 04:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Chutkule: जिस तरह से इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान की जरूरत होती है, उसी तरह हंसना भी बहुत जरूरी होता है। हंसना एक तरह का योग है जिससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। इसलिए इंसान को जरूर हंसना चाहिए। आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भीं हंसने लगेगा। 


एक बुजुर्ग अपनी पुरानी मारुति से जा रहे थे..
कि एक BMW को ज़रा सी खरोंच लग गयी।

BMW में से चार लम्बे चौड़े सरदार निकले
और वृद्ध व्यक्ति की पिटाई की नौबत आ गयी।

तभी बुजुर्ग ने कहा कि आप चार हैं
और मैं अकेला, ये तो ना-इंसाफी है

उन चारों सरदारों में जो सबसे बड़ा था,
वो बोला, सुरजिते और अमार्जिते तुम अंकल की तरफ हो जाओ।

बुजुर्ग बोला, “पर हम तो तीन हैं और आप दो ”

तो उनमें से सुरजिते बोला-
कोई बात नहीं अंकल जी आप घर जाओ, इन दोनों से हम निपट !
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
प्लम्बर - सर, नल ठीक हो गया है, लेबर चार्ज 800 रुपए हो गए,
इंजीनियर संता- अरे 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है...
प्लम्बर- सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी...

 
विज्ञापन

3 of 7
s - फोटो : s
राकेश- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
रमेश- गूगल डार्लिंग
राकेश- ये कैसा नाम हुआ।
रमेश- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं।

 

4 of 7
जोक्स इन हिंदी - फोटो : े
लड़का- तुम बहुत खूबसूरत हो।
लड़की- ओह जानू।
लड़का- तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो।
लड़की- सच में?
लड़का- हां।
लड़की- और क्या कर रहे हो अभी?
लड़का- मजाक।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- यार मेरे बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं
बंता- अबे तो डरता क्यों है?
संता- सब बोलते हैं दसवीं का एग्जाम ही
सबसे इम्पोर्टेन्ट हैं
बंता- अबे ज्यादा टेंशन मत ले
10 वीं की मार्कशीट तो बस जन्मतिथि देखने के काम ही आती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
s - फोटो : s
लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।
हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : istock
पप्पू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी...
लड़की बोली- ओए, ये क्या कर रहा है, मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं?
पप्पू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम, लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें