फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: गप्पू से पप्पू- मैंने आज दुकानदार को उल्लू बनाया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 05 Oct 2022 04:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: हंसते रहते हैं, तो आपसे कई बीमारियां दूर रहती हैं। हंसने की वजह से मानसिक तनाव और चिंता से होने वाली बीमारियों से आप बचे रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योगगुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप अपने शरीर को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो नियमित रूप से हंसा करें। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...

खचाखच भरी मुबंई लोकल में एक खूबसूरत भाजी वाली महिला सफर कर रही थी...
अचानक किसी ने जंजीर खींच दी...
पास में खड़े...कानपुरिया लड़के का हाथ छू गया...
भाजी वाली-आराम से खड़े हो जाओ
लड़का- सॉरी...
कुछ देर बाद...किसी ने फिर जंजीर खींच दी...
भाजी वाली- काय करतो तुमी....
कानपुरिया लड़का- खैनी लगा रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- मैंने आज दुकानदार को उल्लू बनाया।
गप्पू- कैसे?
पप्पू- एक जूते की कीमत पर दो जूते खरीदे,
कीमत एक ही पर लिखी थी...
गप्पू- दूसरे जूते पर रेट लिखना भूल गया होगा...

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक मच्छर परेशान होकर बैठा था, तभी दूसरे मच्छर ने पूछा...क्या हुआ? 
पहला मच्छर- कुछ नहीं यार सोच रहा हूं कि चूहेदानी में चूहा... साबुन दानी में साबुन... 
ये गजब ही है कि मच्छरदानी में इंसान सो रहा है।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुटटी चाहिए, 
क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी सुन्दरता कुछ कम हो गई है।
बैंक मैनेजर- क्या मतलब ? 
महिला कैशियर- पुरूषों ने पैसे गिनकर लेने शुरू कर दिया है।
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : a

पिंकी- कौन ज्यादा संतुष्ट है, जिसके पास दस बच्चे हैं, या फिर जिसके पास दस लाख रुपये हैं? 
चिंटू- जिसके पास दस बच्चे हैं
पिंकी– वह कैसे? 
चिंटू- जिसके दस बच्चे हैं, वह और अधिक नहीं चाहता, जबकि जिसके पास दस लाख रुपये हैं, वह और ज्यादा चाहता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
ट्रेन में रेलवे टीटी- बंगाली बाबा कहां जाना है? 
बंगाली बाबा- जहां राम का जन्म हुआ।
रेलवे टीटी- टिकट दिखा दो बंगाली बाबा 
बंगाली बाबा- नहीं है बालक 
रेलवे टीटी- तो चलो 
बंगाली बाबा- कहां बालक? 
रेलवे टीटी- जहां भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : जो
पिंकी के पिता– क्यों बेटे, तुम किस खानदान से हो।
लड़का– जानवारों के खानदान से।
पिंकी के पिता– मतलब 
लड़का– जी मेरे पिता जी मुझे गधा कहते हैं, मम्मी कुत्ता कहती है, बहन मुझे बन्दर कहकर चिढ़ाती है, टीचर मुझे सूअर कहते हैं, और मेरे दादा जी कहते हैं – वाह मेरे बब्बर शेर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें