Hindi Chutkule: सेहतमंद रहने के लिए हंसना और मुस्कुराना बहुत फायदेमंद है। खुश रहने से इंसान मानसिक तनाव से मुक्त रहता है। इसके अलावा हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है और सकारात्मकता बनी रहती है। अगर आप मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर..
होटल में संता लड़की के सामने रखी कोल्ड ड्रिंक पीकर बोला- ऐसे उदास क्यों बैठी हो यार?
लड़की बोली- आज का दिन बहुत बुरा है।
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया।
रास्ते में कार खराब हो गई।
ऑफिस पहुंची तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया।
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली।
संता यह सुन बेहोश...लड़की तो गई, साथ में जान भी चली गई।