फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: लड़का- क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी? लड़की ने दिया गजब का जवाब

Tue, 08 Nov 2022 06:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में भी आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसना शुरू कर दीजिए। लोगों  के पास परिवार के साथ बैठकर दुख-सुख बांटने का भी समय नहीं है जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग मानसिक तनाव का शिकार बन रहे हैं। आप मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं, तो हंसते रहिए। जोक्स और चुटकुले हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

पप्पू डॉक्टर के पास मेडिकल चेकअप करवाने गया।
डॉक्टर ने पप्पू का पूरा चेकअप किया फिर बोला-बहुत दुःख भरी खबर है
आपकी एक किडनी फ़ैल हो गई है !
यह सुनकर पप्पू रोने लगा बहुत ही रोया
डॉक्टर ने काफी देर ढाढस बंधाया, तब जाकर कहीं शांत हुआ।
फिर बोला- ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई ??
डॉक्टर बेहोश 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी?
लड़की- मैं तो कर लूंगी पर आपका क्या होगा?

 
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock
पुलिस - दरवाजा खोलो, हम पुलिस वाले हैं।
चिंटू- क्या काम है? 
पुलिस- हमें आप से कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम कितने लोग हो? 
पुलिस- हम चार लोग हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सब्जीवाला - भैया, मैडम जी अंग्रेजी मीडियम से पढ़ी हैं क्या...?
पति- आश्चर्यचकित होते हुए - हां लेकिन तुम्हे कैसे पता...?
सब्जीवाला - क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पहला दोस्त– क्यों रो रहा है
दूसरा दोस्त– कुछ नही यार बहुत ही दुख भरी बुक पढ़ रहा था उसे देख के रोना आ गया
पहला दोस्त– कौनसी बुक ??
दूसरा दोस्त– मेरी बैंक की पासबुक।

Funny Jokes: दो सहेलियों की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही मजेदार चुटकुले


 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
रमेश- पप्पू मैंने सुना है कि तुम्हारी शादी हो गई है, बधाई हो तुम्हें
पप्पू- हां पर मैंने शादी तोड़ दी। 
रमेश- अरे ऐसा, क्यों किया?
पप्पू- यार जब मैंने उससे पूछा कि तुम्हारा पहले किसी के साथ चक्कर रहा है तो उसने साफ मना कर दिया
रमेश- ये तो अच्छी बात थी ना पागल
पप्पू- दोस्त जो किसी और का नहीं हुआ वो मेरा क्या होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी भागता हुआ पुलिस के पास पहुंचा, और बोला -
मेरे दोस्त के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया...
पुलिस - क्या हुआ तुम्हारे दोस्त के साथ?
आदमी - वो मेरी बीवी के साथ भाग गया...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें