Hindi Funny Chutkule: आज कल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से हमारी उदासी दूर रहती है और हमारा मन सकारात्मक सोचता है। हंसने के लिए किसी खास मौके या समय की जरूरत नहीं होती है। हम कभी भी हंस सकते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
एक ढोल वाला शादी में खूब ढोल बजा रहा था।
उसके ढोल पर दो महिलाओं के फोटो बने हुए थे।
एक व्यक्ति ने पूछा- तुम सुंदरता के पुजारी लगते हो......
ढोल वाले ने बोला- पुजारी जैसी कोई बात नहीं है। एक तरफ मेरी सास की फोटो है और दूसरी तरफ तो आप समझ ही गए होंगे.........
घर पर तो मौका मिलता नहीं इसीलिए यहीं दे दना दन दे.......
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
बिहारी लड़की- ये shaam singh का मोबाइल कहां से मिलेगा?
दुकानदार-पता नहीं मैडम
बिहारी लड़की- अरे टीवी पर तो तुम्हारी दुकान पे ही देखा था
दुकानदार- मैडम वो SAMSUNG है, shaam singh नहीं
लड़की- हां हां वही।
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
एक पागल आईने में देखने के बाद सोचने लगा...यार इसको कहीं देखा है...
काफी देर टेंशन में सोचने के बाद बोला..धत्त तेरी की, ये तो वही है जो उस दिन मेरे साथ बाल कटवा रहा था।
4 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
साली- हम कहां जा रहे हैं?
जीजा- बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर...
साली- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया?
जीजा- डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए।
डॉक्टर- क्या बात है?
चिंटू- जी कुत्ते ने काट लिया है।
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा, मरीज देखने का समय केवल सुबह 8 से 11 बजे तक है और तुम 1 बजे आए हो।
चिंटू- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था!