फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी चुटकुले: पति-पत्नी के इन वायरल जोक्स को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Mon, 26 Feb 2024 06:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
हिंदी चुटकुले: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तनाव से दूर रहते हैं। स्वस्थ रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरुरी है। हंसी एक ऐसी दवा है, जो तनाव से दूर रखती है और कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
पति- नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी- तो डाइजीन ले लो।
पति- नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
पत्नी- तो फिर पुदीनहरा ले लो।
पति- नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी- लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
पति- अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
पत्नी- तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो, जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं
और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति- तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता बंता के घर खाना खा रहा था।
बंता- यार तुम्हारा कुत्ता मुझे काफी देर से घूर रहा है?
संता- जल्दी से खाना खा लो, वरना काट भी लेगा, क्योंकि तुम खाना उसी के बर्तन में खा रहे हो!

जोक्स: पत्नी- रोज सुबह मेरे चेहरे पर पानी क्यों डालते हो? पति का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
शादी के बाद पति कैसे बदलते हैं, जरा गौर कीजिए-
पहले साल- जानू संभलकर उधर गड्ढा है।
दूसरे साल- अरे यार देख कर उधर गड्ढा है।
तीसरे साल- दिखता नहीं, उधर गड्ढा है।
चौथे साल- अंधी है क्या, गड्ढा नहीं दिखता?.
पांचवे साल- अरे उधर कहां मरने जा रही है, गड्ढा तो इधर है।

आज के मजेदार जोक्स: पति ने पहली बार खाया पत्नी के हाथ का खाना, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- जरा अलमारी से फाइल लेती आना।
पत्नी- यहां तो कहीं फाइल नहीं दिख रही है।
पति- तुम तो हो ही अंधी, कामचोर हो, एक काम ढंग से नहीं कर सकती,
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगी, इसलिए मैं पहले ही ले आया था।
अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें