Hindi Chutkule: अच्छे खान पान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमसे दूर रहती है। अगर हम खुश रहते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का निकाला और एसिड में डाला।
टीचर- बताओ ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं?
स्टूडेंट- सर नहीं घुलेगा।
टीचर- शाबाश...लेकिन तुम्हें कैसे पता ?
स्टूडेंट- सर एसिड में डालने से अगर सिक्का घुलता तो आप हमसे मांगते, अपनी जेब से नहीं निकालते।
टीचर का गुस्सा सातवें आसमान पर।