Hindi Chutkule: अगर आप सुबह और शाम हंसते रहते हैं, तो जीवनभर स्वस्थ रहेंगे। हंसते रहने से आप हमेशा खुश रहते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि किसी समय हंसा जा सकता है। जोक्स और चुटकुले हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपके लिए नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक सकते। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
हाई स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां आपस में बातें कर रही थीं।
पहली लड़की- मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर एग्जाम में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा
दूसरी लड़की- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पहली लड़की- बस रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है!