फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पत्नी- तुमको नरक में भी जगह नहीं मिलेगी, पति का जवाब सुनते ही बोलती हो गई बंद

Tue, 17 Mar 2026 06:46 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: चुटकुले हल्के-फुल्के मजाकिया किस्से होते हैं जिसे पढ़कर लोग अपना मनोरंजन करते हैं। चुटकुलों की खासियत होती है कि इसे पढ़कर इंसान अकेले में भी मुस्कुरा सकता है। चुटकुलों की दुनिया में हर तरह की स्थितियों और हर तरह के हास्य के लिए जोक्स मौजूद हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Funny Hindi Jokes - फोटो : Freepik
Hindi Jokes: चुटकुले सुनकर हमारा मन खुश होता है जिससे आसपास सकारात्मक माहौल का संचार होता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी होता है। बड़े-बड़े डॉक्टर और एक्सपर्ट्स भी सुझाव देते हैं कि हर इंसान को थोड़ी रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका मन खुश हो जाएगा। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...

पप्पू- मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है?
गप्पू- पता नहीं, तुम बताओ?
पप्पू- मां बोलना सिखाती है और बीवी चुप रहना।
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
एक बार पत्नी गुस्से में अपने पति से कह रही थी
पत्नी (गुस्से में)- अरे देख लेना तुमको नरक में भी जगह नहीं मिलेगी
पति- अरे ठीक है, वैसे भी मैं हर जगह तेरे साथ आना भी नहीं चाहता हूं।
 
विज्ञापन

3 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
नौकर- मालिक जल्दी आइए ,आपके बच्चे ने मच्छर खा लिया है
मालिक- अरे जल्दी से डॉक्टर को बुलाओ
नौकर- मालकिन घबराने की कोई बात नहीं मैंने बच्चे को All Out पिला दिया है

Desi Chutkule: एक डॉक्टर मर कर ऊपर पहुंचा, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
 

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़की से लड़का बोला- डार्लिंग मुझे तुम्हारी आंखों में सारी दुनिया दिखाई देती है।
पीछे से एक बूढ़ा बोला- हमारी गाय नहीं मिल रही, दिखे तो बताना बेटा

Funny Chutkule: इस बार मैं फेल हुई तो पापा मेरी शादी कर देंगे, पिंकी की बात सुनकर रिंकी के होश उड़ गए
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
हवलदार- सर दशहरा पर सभी कैदियों ने जेल में रामायण प्ले किया था... 
जेलर- यह तो अच्छी बात है, इसमें इतना परेशान क्यों हो रहे हो? 
हवलदार- सर परेशानी यह है कि हनुमान बना कैदी अभी तक संजीवनी बूटी लेकर नहीं आया है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें