फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? लड़की की बात सुनकर लगा रोने

Tue, 17 Mar 2026 06:39 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: हंसने-मुस्कराने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही हंसने की वजह से मानसिक तनाव कम होता है। इसके अलावा आप कई तरह की मानसिक और शारीरिक बीमारियों से दूर रहते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes:  अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पप्पू को एक बार मुगलों के सैनिकों ने बेअदबी के जुर्म में पकड़ लिया और उसे अपने बादशाह के पास ले गए।
बादशाह - इसने अपराध किया है तो इसे बंदी बना दिया जाए।
पप्पू - नहीं, नहीं जहां पनाह.. रहम फरमाइए, मुझे बंदा ही रहने दिया जाए।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले।
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।
लड़के की भर आईं आंखें
 
विज्ञापन

3 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
प्रेमिका- तुमको पता है कल मेरा बर्थडे है मुझे क्या गिफ्ट दोगे 
प्रेमी- जो तुम चाहो मेरी जान 
प्रेमिका- मुझे रिंग चाहिए 
प्रेमी- ठीक है रिंग दूंगा पर उठाना मत, मेरा बैलेंस कम है।

Funny Chutkule: इस बार मैं फेल हुई तो पापा मेरी शादी कर देंगे, पिंकी की बात सुनकर रिंकी के होश उड़ गए
 

4 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
जीवन में कम से कम एक सच्चा मित्र हमेशा अपने पास रखो
ताकि…..
जिस दिन आपके यहां तुरई, करेला या लौकी की सब्जी बने उस दिन उसके घर जाकर खाना खा सको…!

Desi Chutkule: एक डॉक्टर मर कर ऊपर पहुंचा, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मास्टर जी- चिंकू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...? 
चिंकू- सर वो गुजर गए...! 
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...? 
चिंकू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...! 
मास्टर जी- अच्छा, फिर...? 
चिंकू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना... 
मास्टर जी- अच्छा फिर...? 
चिंकू- फिर क्या अचानक लाइट चली गई और तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें