घर में बच्चों की किलकारियां गूंजती रहें तो माहौल अपने आप खुशनुमा हो जाता है। कभी उनके साथ खेलना, कभी उनकी छोटी-छोटी शरारतों पर हंसना तो कभी उनकी मासूम बातों को सुनकर हैरान रह जाना, ये पल जिंदगी की सबसे प्यारी खुशियों में शामिल होते हैं। खासकर दादी और पोते का रिश्ता तो बड़ा ही अनोखा होता है। दादी के पास पोते को सुनाने के लिए पुराने जमाने के ढेरों किस्से होते हैं, तो पोते के पास हर बात का अपना ही अनोखा जवाब होता है। तो चलिए, आज दादी और पोते के बीच होने वाली मजेदार कुछ ऐसे चुटकुले पढ़ते हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
दादी - बेटा, तुम्हें मेरा जन्मदिन याद है?
पोता - हां दादी, बिल्कुल!
दादी - अच्छा, बताओ कब है?
पोता - जिस दिन मम्मी घर में सबसे ज्यादा पकवान बनाती हैं!