फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुटकुले: जब दोस्त के मोबाइल से गर्लफ्रेंड को किया फोन, आखिर में लड़का हो गया बेहोश

Wed, 07 Feb 2024 12:30 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जोक्स: जिस तरह से हम सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से खाना खाते हैं उसी तरह नियमित रूप से हंसना भी चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं और मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से चेहरे पर चमक रहती है। हंसना भी एक तरह का योग है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। आप काॅमेडी फिल्में, काॅमेडी शो और जोक्स पढ़कर हंस सकते हैं। हंसने के लिए किसी खास की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मेजदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस सकते हैं। 

लड़के के फोन में बेलेंस खत्म हो गया
उसने दोस्त के फोन से गर्लफ्रेंड को फोन किया
लड़का- डार्लिंग मैंने लॉटरी में पेरिस जाने का
टिकट जीता है
लड़की- याहू मजा आगया
लड़का- जानेमन मेरे साथ पेरिस चलोगी
लड़की- हां हां बिल्कुल
लेकिन आप बोल कौन रहे हैं 
लड़का बेहोश
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
प्रेमिका- मुहब्बत के मारे को आत्महत्या से बचने का एक मात्र तरीका शादी है!
प्रेमी- शादी से बचने का एकमात्र तरीका आत्महत्या है!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की (अपने प्रेमी को)- मेरा जानू, माय बेबी, मेरा बच्चा, 
माय स्वीटू, मेरा गोलू, क्या तुम मुझसे शादी करोगे? 
बोल मेरा बच्चा… लड़का- अरे यार…! 
प्रपोज कर रही है या गोद ले रही है?

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
शेर शेरनी का चुम्बन लेने लगा तो शेरनी ने रोक दिया और इधर-उधर देखने लगी।
शेर- क्या हुआ ?
शेरनी- देख रही हूं कहीं आसपास डिस्कवरी वाले तो नहीं हैं.. !!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
प्रेमिका- मैं किसी और से शादी कर रही हूँ, तुम मुझे भूल जाओ।
प्रेमी- न तेरे आने की ख़ुशी, न तेरे जाने का गम! जा बहन जा, दूसरी पटा लेंगे हम।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें