फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को मम्मी से मिलवाने ले गई, फिर जो हुआ जानकर हंस देंगे आप

Tue, 23 Nov 2021 04:23 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

पापा - बेटा, अमेरिका में 15 साल के बच्चे भी
अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं...!
पप्पू - लेकिन पापा, भारत में तो एक साल का
बच्चा भागने भी लगता है...!
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : istock
लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से
मिलवाने ले गई...!
दूसरे दिन...
गर्लफ्रेंड - मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए...!
ब्वॉयफ्रेंड - चल पगली....कुछ भी हो,
मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा...!
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं...!
विज्ञापन

3 of 8
जोक्स - फोटो : istock
पप्पू बिजली की दुकान पर गया और
दुकानदार से बोला- एक काला बल्ब देना...!
दुकानदार - काले बल्ब का क्या करोगे...?
पप्पू - यार, दोपहर को अंधेरा कर के
सोने का मजा ही कुछ और है...!

4 of 8
Jokes - फोटो : Istock
पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मारा...!
पति तिलमिला उठा और पूछा -
मैंने क्या गलती की...?
पत्नी - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं
इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!
विज्ञापन

5 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने चैलेंज किया कि वह कुतुब मीनार को
सिर पर रख कर मुंबई ले जा सकता है...!
इस पर सारी मीडिया वहां पहुंच गई...!
तब संता ने मीडिया से कहा -
बस कोई कुतुब मीनार उठा के उसके सिर पर रख दे...!
 
विज्ञापन

6 of 8
Jokes - फोटो : Istock
संता - बचपन में मां की बात सुनी होती, तो
आज यह दिन नहीं देखना पड़ता...!
जज - क्या कहती थी मां...?
संता - जब बात ही नहीं सुनी, तो कैसे बताऊं क्या कहती थी...?
विज्ञापन

7 of 8
Jokes - फोटो : Istock
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं...!
कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो...!
दूसरी सहेली बोली - ये मर्द ऐसे ही होते हैं,
सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा...!
 
विज्ञापन

8 of 8
Jokes - फोटो : Istock
पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...!
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...
आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में'
रसोई में से बीवी की आवाज आई -
घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें