फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: पैसे जोड़ने को लेकर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Wed, 29 Apr 2026 01:50 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
Chutkule In Hindi: हंसने से मन प्रसन्न रहता है, जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं, कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule In Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

गर्लफ्रेंड- जानू क्या कर रहे हो?
बॉयफ्रेंड- पैसे जोड़ रहा हूं
गर्लफ्रेंड- कितने अच्छे हो तुम,
मेरे नए फोन के लिए पैसे जोड़ रहे हो 
बॉयफ्रेंड- अबे 50 रुपए का नोट फट गया है
टेप लगाकर, उसको जोड़ रहा हूं
गर्लफ्रेंड बेहोश...... 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- चलो खड़े होकर x की वैल्यू बताओ?
चिंटू- सर जान थी वो मेरी, बहुत याद आती है उसकी
चिंटू की बात सुनकर टीचर ने की जमकर कुटाई.....


टीचर- एक सवाल का जवाब दो
गोलू- जी मैम
टीचर- अगर तुम्हारा Best Friend और Girlfriend
दोनों डूब रहे हों तो तुम किसे बचाओगे?
गोलू- डूब जाने दो, दोनों को
आखिर वह दोनों एक साथ कर क्या रहे थे.......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़की कोक पी रही थी, उसमें एक मच्छर गिर गया
लड़की ने उसे निकाला तो मच्छर बोला- मां
लड़की- तूने मुझे मां क्यों कहा?
मच्छर- क्योंकि मैं तेरी कोक से निकला हूं, मां.....

Jokes: शादी के पहले आप बहुत मंदिर जाते थे, जीजा का जवाब सुनकर साली की बोलती बंद हो गई

Funny Chutkule: जब एक अनपढ़ लड़की की शादी कुछ ज्यादा ही पढ़े लिखे लड़के से हो गई, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
ट्रक से टकराकर बिल्ली बेहोश हो गई
एक लड़का उसे उठा कर घर ले आया और
पिंजरे में डाल दिया
बिल्ली को होश आया और वो लड़के से बोली- ओह माय गॉड
जेल हो गई वो ट्रक वाला मर गया क्या?


नए साल की पार्टी में नेहा ने अपनी सहेली अंकिता से कहा-
देख वो लड़का कितना बोलता है, लगातार बोलता ही जा रहा है
नेहा- एक महीने बाद उसकी बोलती बंद हो जाएगी
अंकिता- वो कैसे?
नेहा- अगले महीने मैं उससे शादी जो करने जा रही हूं....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति की कब्र पर सिर रखकर पत्नी रोते हुए बोली-
बेटा लैपटॉप मांग रहा है मैं क्या करूं?
बेटी मोबाइल की डिमांड कर रही है, मैं कहा से लाकर दूं?
खुद मेरे पास कपड़े नहीं हैं, मैं क्या करूं?
कब्र से घुटी हुई आवाज आई, मर गया हूं, दुबई नहीं गया हूं..... 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें